Aba News

गिरिडीह में दर्दनाक घटना, खेत में बने पुआल का कुम्भा में सो रहे मां बेटे की हुई जलकर मौत, पुलिस के साथ विधायक जयराम महतो भी घटनास्थल पहुंचे

गिरिडीह : गिरिडीह के मधुबन थाना इलाके के आदिवासी बहुल जोभी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह दर्दनाक घटना हुई। इस दर्दनाक घटना में 40 वर्षीय महिला मुनिया देवी के साथ उसके 12 वर्षीय बेटे की पुआल में जलकर मौत हो गया। वहीं शुक्रवार सुबह जब घटना की जानकारी मधुबन थाना पुलिस को मिला। तो अहले सुबह मधुबन पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर इस दर्दनाक घटना की जानकारी लिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों से लिया। वैसे इस दर्दनाक घटना का जो हैरान करने वाला पहलू यह भी रहा कि मृतकों के परिजन जब दोनो को खोजना शुरू किए। तो पता चला कि मां बेटे का पुआल में जलकर मौत हो चुका है।

शुक्रवार की सुबह मधुबन थाना पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जोभी गांव में जुटी। जानकारी के अनुसार मां बेटे शुकुवार की अहले सुबह अपने घर के बाहर खेत में बने खलियान के पुआल में बने कुंए में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए ही धान अस्थाई रूप से बने दोनों मां बेटे पहले कुछ देर रात आग तापी, और कुछ देर में दोनो वही सो गए। जबकि मुनिया देवी का पति सोनाराम मुर्मू समान लाने अपने घर चला गया। और समान लेकर वापस लौटा, तो देखा कि पत्नी और बेटा नहीं है। इसके दोनों को खोजना शुरू किया। तो देखा कि जले हुए पुआल के ढेर में जले हुए शरीर के अवशेष पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें