Aba News

जिला कांग्रेस कमेटी ने गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

 गिरिडीह : गृहमंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी और अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे का मांग किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि 17 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता के संबंध में किए गए टिप्पणी निंदनीय है। संवैधानिक पदाधिकारी की ओर से इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक है और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। श्री सिंह ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समानता न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं यह हमारे देश की सामाजिक सद्भावना  के लिए खतरा है।

कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिंह , मदन लाल विश्वकर्मा,प्रोफेसर मंजूर अंसारी, प्रोफेसर कमलनयन सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभय, यश सिन्हा,चंद्रशेकर सिंह, बरूण सिंह,पोरेश मित्रा,अनिल चौधरी, राजेश तुरी ,योगेश्वर महत्ता ,सोहेल, निजाम, दिनेश विश्वकर्मा,सिकंदर, सरफराज, बेलाल, सुजीत मंडल सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें