गिरिडीह : नगर विकास विभाग और पर्यटक मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू गुरुवार को बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह और अन्य झामुमो नेता ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर कुछ देर के लिए मंत्री श्री सोनू जिला कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से बातचीत किया और कई बिंदुओं पर मंत्रणा की गई। यहां के बाद मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू झलकडीहा के लिए रवाना हुए। इस बाबत जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गांडेय के पूर्व विधायक स्वर्गीय सालखन सोरेन की पुण्यतिथि पर शामिल होने के लिए मंत्री और गिरिडीह के विधायक गिरिडीह पहुंचे थे कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर अजीत कुमार पप्पू कृष्ण मुरारी शर्मा शाहनवाज अंसारी नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह अभय सिंह टुन्ना सिंह दिलीप रजक अनिल राम अशोक राम सुमित कुमार राजेश रंजन शिवम आजाद सुनील यादव दारा हाजरा प्रदोष कुमार नरेश यादव महताब मिर्जा मुमताज अंसारी सबीर आलम नूरुल होदा महिला नेत्री प्रमिला मेहरा सुमित कई झामुमो कार्यकर्ता गण मौजूद थें।



