Aba News

खुशखबरी ! 28 दिसंबर तक आ सकती है मइयां सम्मान योजना की राशि

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को ₹2500 की सहायता राशि 28 दिसंबर तक उनके खातों में भेजे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे रांची से स्वयं जारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस योजना को वित्तीय बल प्रदान करने के लिए हाल ही में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विधानसभा में पेश ₹11,697.45 करोड़ के द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दी है, जिसमें से ₹6,390.55 करोड़ केवल मंईयां योजना के लिए आवंटित किए गए हैं। मंजूरी मिलते ही वित्त विभाग ने आदेश जारी कर समाज कल्याण विभाग को राशि ट्रांसफर कर दी है, जो अब इसे लाभार्थियों के खातों में भेजने की प्रक्रिया में जुट गया है। मुख्यमंत्री से समय तय होते ही 28 दिसंबर तक राशि भेजी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर नामकुम के खोजा टोली आर्मी भर्ती मैदान का उपायुक्त ने निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस योजना के साथ बिजली माफी योजना को भी शामिल करते हुए राज्य सरकार सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें