Aba News

विनोद बिहारी महतो जी की 34वी पुण्यतिथि पर झामुमो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

गिरिडीह : झामुमो जिला कार्यालय में विनोद बिहारी महतो जी की 34वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह एव संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो॰ चाँद रशीद ने की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जमुआ के पूर्व विधायक श्री केदार हाज़रा जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी ने बिनोद बिहारी महतो जी के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हाज़रा ने कहा कि बिनोद दा एक वकील और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और झारखंड के अलग राज्य की स्थापना के लिए आंदोलन के नेता थे । वे 1980, 1985 और 1990 में बिहार विधानसभा के सदस्य थे और इन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया। श्री सिंह ने कहा कि स्व॰ महतो जी ने शिक्षा की हमेशा वकालत की। उन्होंने “पढ़ो और लड़ो” का नारा दिया। उन्होंने कई स्कूल और कॉलेज स्थापित करने में मदद के लिए धन भी दान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें