Aba News

रूस ने बनाई कैंसर की नई वैक्सीन, 2025 में होगी मुफ्त उपलब्ध

कैंसर के इलाज के लिए रूस ने एक नई वैक्सीन विकसित की है, जो 2025 की शुरुआत में मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। क्या है इस वैक्सीन की खासियत और यह कैसे बदलेगी कैंसर के इलाज का भविष्य? आइए जानते हैं।”

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने कैंसर के इलाज के लिए एक नई वैक्सीन तैयार की है। रूस के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के प्रमुख एंड्री काप्रिन के अनुसार, यह वैक्सीन सीधे ट्यूमर का इलाज करेगी और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को रोकने के लिए नहीं, बल्कि उसके उपचार पर केंद्रित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैक्सीन प्रत्येक मरीज की विशिष्ट स्थिति के अनुसार तैयार की जाएगी, जो इसे अधिक प्रभावी बनाती है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा है कि वैक्सीन अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

रूस में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जहां 2022 में 6 लाख 35 हजार से अधिक मरीज सामने आए थे। खासतौर पर कोलन, स्तन और फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह वैक्सीन मरीजों के इम्यून सिस्टम को कैंसर प्रोटीन पहचानने और उसे खत्म करने की प्रक्रिया सिखाएगी। वैज्ञानिक ट्यूमर से जीन संबंधित RNA सामग्री का उपयोग करके वैक्सीन तैयार कर रहे हैं, जो इसे अन्य देशों द्वारा विकसित वैक्सीन्स के समान बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें