Aba News

ए•डब्लू•पी•एल• के ब्लेक डायमंड सुमित गुप्ता ने अपने टीम के साथ किया कम्बल बितरण

पूस की घनी-कोहरी रात और ठिठुरती ठंड को देखकर गिरिडीह के युवा समाजसेवी व ए•डब्लू•पी•एल• के ब्लेक डायमंड सुमित गुप्ता ने अपने टीम के साथ आज गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों में कम्बल बितरण किया। श्री गुप्ता ने सबसे पहले गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचकर वहाँ ठंड से ठिठुर रहे जरुरतमंद मरीजों को कंबल दिया एवं उनका हाल-चाल पूछा। उसके बाद बस स्टेण्ड, रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, अम्बेडकर चौक, टुंडी रोड समेत बिभिन्न स्थानों में जाकर सौ से ज्यादा कंबल बितरण किया। कंबल बितरण के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि बढ़ती ठंड में बेबस, लाचार और गरीबों को कंबल की सख्त आवश्यकता पड़ती है।उन्होंने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ से भी कंबल बाँटने और ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में समाजसेवी अंकित सहाय ने कहा कि बेसहारों और गरीबों की हमेशा मदद करनी चाहिए। अंकित सहाय ने सुमित गुप्ता के इस नेक कार्य की प्रसंसा की। कंबल बिरतन में मुख्य रूप से अशोक पंडित, सन्नी साव, अशोक ऐलेक्स, दीपक पाण्डेय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें