Aba News

बांग्लादेश में हिन्दूओ के साथ हो रहे बर्बरता व नरसंहार के विरुद्ध जन आक्रोश मार्च निकाला गया

 गिरिडीह (डुमरी) : बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के साथ किये जा रहे बर्बरता एवं नरसंहार के विरुद्ध पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मंगलवार को भारतीय सनातन समाज के बैनर तले जन आक्रोश मार्च निकाली गई।सनातनी सह क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता बबिता जायसवाल के नेतृत्व में रांगामाटी रेलवे फाटक से निकला आक्रोश मार्च,इसरी चौक,बस स्टैंड,बेरमो मोड़ होते हुए वनांचल चौक तक गया।इस दौरान दर्जनों सनातनी महिला पुरुष शामिल थे।सभी अपने हाथों में भगवा झंडे एवं तख्ती लिये हुए बांग्लादेश के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।साथ ही केंद्र सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं के रक्षा के लिए कठोरकदम उठाने तथा व्यापारिक रिश्ते समाप्त करने की मांग कर रहे थे। वनांचल चौक में आयोजित सभा में संबोधित करते हुए बबिता जायसवाल ने कहा कि हिंदू भाई बहनों पर जो अत्याचार आज बांग्लादेश में हो रहा है,वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी सनातनियों को एकजुट एवं संगठित होना होगा।

इस दौरान कृष्णनंदन मोदी,द्वारिका प्रसाद,महादेव साहू,राजेश शर्मा,रामदेव, रविदास,बिनोद विश्वकर्मा,मिथुन जायसवाल,प्रियरंजन जायसवाल,रंजीत यादव,राजेश अग्रवाल,राजेश सोनी, महेश सोनी,चंदन जयसवाल,मनीष बरनवाल,दीपक सिन्हा,शिव स्वर्णकार,अमित जायसवाल, नकुल कुमार,मनोज चौधरी, रेखा देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें