झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 3 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी—पहली पाली सुबह 9:45 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से होगी। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
टाइमटेबल के अनुसार, 10वीं कक्षा के लिए 11 फरवरी को IIT और वोकेशनल विषय का पेपर होगा। इसके बाद 13 फरवरी को कॉमर्स और होम साइंस का एग्जाम होगा। 18 फरवरी को हिंदी ए और हिंदी बी का पेपर और 20 फरवरी को साइंस की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को अंग्रेजी और अंत में 3 मार्च को गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए 11 फरवरी को वोकेशनल विषय, 13 फरवरी को अनिवार्य लैंग्वेज, और 17 फरवरी को कोर लैंग्वेज का एग्जाम होगा।
परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि बिना प्रवेश पत्र के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड समय पर प्राप्त कर लेना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।












