गिरिडीह : पोषण भी, पढ़ाई भी” योजना के तहत सोमवार को होटल श्याम सरोवर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कराया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुशाना कैरकेट्टा ने विषय प्रवेश कराते हुए नवचेतना पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पूरी जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर्स-सह-महिला पर्यवेविका, किरण प्रसाद ने बताया गया कि नवचेतना पाठ्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था उत्प्रेरण के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा 2024 में जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए है। जिला परियोजना सहायक, अनुज कुमार वर्मा के द्वारा आधारशिला पाठ्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि 03 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के सर्वांगीण विकास, संज्ञानात्मक विकास, भौतिक विकास, रचनात्माक विकास और सौंदर्य विकास, भाषा एवं साक्षरता विकास के बारे में बताया गया। बताया गया कि यह लगातार तीन दिनों तक चलेगा। जमुआ एवं धनवार की कुल 70 सेविकाओं ने इसमें भाग लिया है। प्रशिक्षण में निरूपा सिन्हा, सुचिता वीणा सोरेन, मास्टर ट्रेनर्स-सह-महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।



