Aba News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा महेशमुंडा स्थित सुदूर गाँव में जरुरतमंदो के बीच किया गया कम्बल वितरण

रविवार को लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सदस्यों द्वारा ला0 प्रतीक अग्रवाल की अध्यक्षता में महेशमुंडा स्थित सुदूर गाँव में जाकर कार्यक्रम के समन्वयक ला0 सुमित भुदोलिया एवं ला0 पुनीत खण्डेलवाल ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया, करीब १२५ जरुरतमंदो लोगो के बिच कम्बल वितरण किया गया जो की १५ गाँव से इकठ्ठा हुए थे, इस गाँव में जाने के बाद सेवा भाव का परोपकार और लोगों में उत्साह देख सनशाइन के अध्यक्ष, समन्वयक एवं सदस्य ला0 सूरज टीबरेवाल, ला0 धीरज खेतान, ला0 शशांक अग्रवाल आदि सदस्यों के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थी, इस गाँव में आने के बाद पता चला कि यहां बहुत सारी मूल सुविधा, सेवा और सहायता की आवश्यकता है जो कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के सदस्यों ने निकटतम भविष्य में यहां के निवासियों से बात करके परोपकार करने का संकल्प लिया है जो कि एक स्वागत योग्य विचार है और इस कार्यक्रम में सेवा भाव से आगे आये गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसाय संघ के १५ साल से अध्यक्ष रहे श्री राजेश सुराना जी जिन्होंने अपना कीमती समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जिसकी जितनी प्रसंशा की जाए कम है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें