गिरिडीह : जिले में सड़क हादसे एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार को ही डुमरी के निमियाघाट थाना इलाके के नेशनल हाइवे 19 में रंगामाटी गांव के समीप दो अलग अलग रोड एक्सीडेंट हुआ। जिसमे एक चालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार पहली घटना रंगामति में उस वक्त हुआ, जब एक बोलेरो तेज गति से रोंग साइड से आ रहा था। इस दौरान उस बोलेरो के सामने से ट्रक द्वारा उसे बचाने के क्रम में डिवाइडर से टकराते ही पलट गया।

वहीं तेज गति से गुजर रहा बोलेरो भी डिवाइडर से टकरा गया। हालाकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं दूसरी घटना में हुंडई ओरा कार ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इस दौरान कार चालक की मौत मौके पर हो गई। जबकि हुंडई ओरा कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद निमियाघाट थाना पुलिस ने दोनों हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर थाना ले गई।












