गिरिडीह : जमुआ में मथुरा ढाबा के संचालक माथुर यादव की पुत्री का आई टी बी पी में हुआ चयन।इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।बालिकाओं में इस खबर से ज्यादा उत्साह है।भारत तिब्बत सीमा पुलिस में चयन होने वाली जमुआ प्रखंड में पहली लड़की है अंजली कुमारी ।अंजली की प्रारंभिक शिक्षा डी ए वी स्कूल जमुआ में हुई। उच्च विद्याल की शिक्षा इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ में हुई। बारहवो की पढ़ाई जे पी के इंटर कालेज भंडारों में हुई।स्नातक तक की शिक्षा आर के महिला कॉलेज गिरिडीह से हुई।
इस बाबत अंजली ने बतलाया कि लड़कियां किसी मामले में कम नहीं है।हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कर रही है।चाहे अंतरिक्ष जगत हो या खेल जगत अथवा विज्ञान का क्षेत्र हो लड़कियां किसी मामले में कम नहीं।प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव,पूर्व विधायक केदार हज़ारा,जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा,जनता की आवाज के अनुज सेठ,अवधेश सिंह,फरीद आलम,रामदेव सोनी,सूरज कुमार,रोहित राम भाजपा के राजेन्द्र यादव,कांग्रेस के सच्चिदानंद सिंह ने अंजली कुमारी को इस सफलता पर बधाई दिया है



