डुमरी : युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी डुमरी की एक बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई।अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती व संगठन का विस्तारपंचायत स्तर पर करने पर विचार विमर्श किया गया।वहीं हेमंत सरकार द्वारा पेश किये गए बजट को प्रदेश वासियों के हित में बताया।वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखती है और यही कारण है कि झारखंड की जनता ने पूर्ण बहुमत से आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनायी।इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले गुकेश डोम्मराजू को बधाई दी गई।बैठक में युवा कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डु मलिक प्रखण्ड महासचिव सादिक अली,युसूफ अन्सारी,अशीफ अन्सारी,इरशाद अन्सारी, फुलमनी देवी,जहाना खातुन,नूरेशा खातुन,इकबाल अन्सारी,सुधीर कुमार,दीपक जैन,मन्टू कमार,जुगल कमार आदि उपस्थित थे।












