Aba News

शहर की हृदयस्थली कालीबाड़ी मंदिर के 50 वर्ष हुए पुरे, तीन दिनों तक विशेष पूजा अर्चना का आयोजन

गिरिडीह : गिरिडीह शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी चौक पर स्थित शक्ति संघ काली मंदिर के स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं. इसे लेकर मंदिर में तीन दिनों तक विशेष पूजा अर्चना का आयोजन पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया है. बता दे की शक्ति संघ कालीबाड़ी काली मंदिर का स्थापना 14 दिसंबर 1973 ईस्वी में हुआ था. यह मंदिर शहर का सबसे पुराना मंदिर है. यही कारण है कि इस मंदिर से न सिर्फ गिरिडीह शहर, बल्कि अलग-अलग जिलों के भी श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुडी हुई है. मान्यता यह भी है कि इस मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा – अर्चना करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

हर दिन यहां शाम और सुबह विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. खास तौर पर दीपावली के मौके पर यहां विशेष पूजा का आयोजन होता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर के 50वीं वर्षगांठ पुरे होने पर भी यहां तीन दिनों तक विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा को लेकर मां काली के भाव प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वही मंदिर और आसपास के इलाके को भी जगमग रोशनी से सजा दिया गया है. स्थापना दिवस के मौके पर यहां होने वाली पूजा में न सिर्फ गिरिडीह, बल्कि आस – पास के कई जिलों व बंगाल से श्रधांलुओं की भीड़ उमड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें