गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के आरारी पंचायत में कम्बल वितरण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम में 50से अधिक जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि देव नाथ राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।जनता की आवाज लोकतंत्र की आत्मा की आवाज है। कहा कि जनता की आवाज एक दशक से गांव गांव में गरीबों के कल्याण के कार्य कर रही है। कहा कि जनता को जागरूक करना चाहिए।जनता को जगाना सबसे बड़ा कार्य है।कार्यक्रम में जनता की आवाज के संस्थापक सुधीर द्विवेदी ने कहा कि आज जातीय कट्टरता को बढ़ावा देने वाले संगठन के दौर में जनता की आवाज सबको साथ लेकर चलती है। भारतीय की बात करती है।राष्ट्र प्रथम उसके बाद कास्ट ।कार्यक्रम में मौके पर महासचिव अर्जुन सेठ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष मो फरीद आलम,मीडिया प्रभारी बद्री यादव,व्यवसाई मंच के अध्यक्ष सीताराम मंडल,महासचिव अर्जुन यादव,संयोजक रतन पांडेय पसंस पंकज यादव समाजसेवी महेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
वही कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक लोगों ने जनता की आवाज की सदस्यता ग्रहण की।एक बृहद कार्यक्रम अयोजन का भी निर्णय लिया गया।एक वन भोज भी दिसंबर के अंत में किया जाएगा।यह निर्णय कम्बल वितरण के बाद सांगठनिक बैठक में लिया गया।संगठन के महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि मानवता का उत्थान,गरीबों के कल्याण और युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन रात दिन कार्य कर रही है।













