गिरिडीह : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक श्री कृष्ण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अरगाघाट स्थिति कैम्प कार्यालय में हुई। जिसमें कायस्थ समाज के उत्थान और कल्याणकारी योजनाओं के संचालक तथा एकता पर जोर दिया गया । श्री राजेश सिन्हा ने कहा कि आज कायस्थ समाज को मजबूत करने के लिए सभी संगठनों को आपसी भेद-भाव छोड़कर एक साथ एक मंच पर आ जाना चाहिए। सतीश कुन्दन ने कहा समाज को एक मंच पर लाने के लिए चिंतन-मनन करना होगा। अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि 29 दिसंबर को चित्रांश समागम संगम होटल में सभी को एक करने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर संजीव नाथ धूल्लु अध्यक्ष विनय बक्शी राजेश सिन्हा सिंकू सिन्हा रंजय बरदियार विकास सिन्हा,सुशांत सिन्हा कृष्ण कुमार सिन्हा आशुतोष, अमित कुमार सिन्हा पप्पू सिन्हा,अमर सिन्हा,अमर सिन्हा राजेश सिन्हा, रमेश बक्शी,बिनय बक्शी सचिव संजीव नाथ धूल्लु, ज्योतिष सिन्हा,विकास सिन्हा,ज्योतिष कुमार सिन्हा चंदन कुमार सिन्हा शिव सिन्हा आदि उपस्थित थे



