गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह के पदाधिकारीयो द्वारा वृद्धा आश्रम में मंगलवार को फल और मिठाई का वितरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के शुभ अवसर पर यह पहल किया गया। इस अवसर पर बुजुर्ग लोग खुश दिखें। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि आज विश्व मानवाधिकार दिवस है। 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली द्वारा आज की तिथि निर्धारित की गई थी। इन्होंने सभी लोगों से जागरूक होने की अपील किया। इरफान अंसारी ने कहा कि आज एक एक मानव अपने अधिकार से वंचित है।
आज हमारा हक अधिकार छीनने का काम शासन और प्रशासन कर रहे हैं। जब तक मानव जागरूक नहीं होगा तब तक अपना हक अधिकार से वंचित रहेगा। मौके पर गुलाम मुस्तफा जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी, जिला महासचिव मोहम्मद अफगान, महिला जिला महासचिव कोमल तन्वी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रवानी, नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महिला नगर अध्यक्ष मीणा परवीन, नगर उपाध्यक्ष संजर इमाम, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद जुल्केनेर पप्पू, रेहाना अंजुम, पन्ना दास, मोहम्मद सत्तार, शबाना परवीन, रजिया खातून, टिंकू कुरैशी, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद अबू बकर, डब्लू आदि उपस्थित थे।



