Aba News

22 दिसम्बर को गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में भब्य जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

गिरिडीह : जिला मुख्यालय स्थित न्यू परिसदन भवन में आल इंडिया चंद्रवंशी युवा ऐसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक की गई जिसमे जरासंध महोत्सव 2024 के सफल आयोजन पर चर्चा की गई

जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि आगामी 22 दिसम्बर को गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में भब्य जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा एवं शहरी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाला जायेगा इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रखंडों से आये लोगो का संबोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे जिसमे जिले के सभी प्रखंडों के चन्द्रवंशी समाज के महिला पुरूष शामिल होंगे साथ ही गिरिडीह जिले के अलावा दुसरे जिले के लोगो को आमंत्रित किया जायेगा, चंद्रवंशी समाज के सभी सांसद विधायक,एम एल सी को भी आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी एवं संचालन संरक्षक श्री अजीत कुमार पप्पू  किया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक भीम रवानी श्री वासुदेव राम चंद्रवंशी,दुर्गा राम, जिला अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी सचीव सतीश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष अनुप चन्द्रवंशी, प्रदोष कुमार पवन चंद्रवंशी, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार,अनील चन्द्रवंशी मनोज राम प्रखंड अध्यक्ष बबलु रवानी, मन्टु कुमार विवेक कुमार , मुखिया रंजीत राम,वार्ड पार्षद अशोक राम उदय सिंह, इंजिनियर विजय रवानी अमीत कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या मे चन्द्रवंशी समाज के लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें