गिरिडीह : गिरिडीह विधायक ओर नगर व आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में जोरदार रूप से स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें साल एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंत्री श्री सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि मैं कांग्रेस कार्यालय आकर गौवनवित महसूस कर रहा हूं मैं किसी एक पार्टी का मंत्री नहीं हूं मैं पूरे प्रदेश और महागठबंधन का मंत्री हूं,
जो मान-सम्मान मुझे गठबंधन के द्वारा दिया गया है निश्चित रूप से में कभी भी कार्यकर्ताओं के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा आप लोग का मान प्रतिष्ठा हमेशा बना रहेगा और राज्य के विकास के हित में काम किया जाएगा। कार्यकर्म में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा , पुरुत्तम चौधरी, धनंजय गोस्वामी, निरंजन तिवारी, उपेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह प्रोफेसर मंजूर अंसारी, सब्बीर आलम, अशोक विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा ,दिनेश विश्वकर्मा, विमल कुमार सिंह चंद्रशेखर सिंह ,वरुण कुमार सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।



