गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने रविवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार और साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधी अहिल्यापुर थाना इलाके के पंदनिया गांव निवासी पंकज मंडल, कैलाश मंडल और घोसको गांव निवासी दीपक मंडल शामिल हैं।

बताया कि पंकज मंडल ने साइबर अपराध करके एक नया स्कार्पियो गाड़ी तक खरीद लिया। वहीं इन तीनो अपराधियों के पास से 3 सीम कार्ड के साथ तीन स्मार्ट मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस अब तीनो मोबाइल और सीम कार्ड को खंगाल रही है। तीनो को गांडेय थाना इलाके के डाक बंगला रोड में सड़क किनारे अपराध कि योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर तीनो को दबोचा गया।













