गिरिडीह : भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने शनिवार को लखारी स्थित सार्वजनिक तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत किया और तालाब के बारे में कई जानकारी प्राप्त किया। कहां की इस तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर आवास मंत्री से मिलकर बात किया जाएगा। साथ ही गिरिडीह डीसी को लिखित आवेदन जल्द ही कार्यालय में जाकर दिया जाएगा। कहा कि स्थानीय विधायक मंत्री बने हैं यह गिरिडीह के लिए काफी खुशी की बात है हम सभी को पूरा उम्मीद है कि झारखंड को इनके मंत्री बनने पर पूरा लाभ मिलेगा।














