गिरिडीह : अवैध माइका कारोबार के खिलाफ गिरिडीह के डिस्ट्रिक्ट फोरेस्ट ऑफिसर मनीष कुमार तिवारी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ ने गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह में अवैध रूप से संचालित माइका गोदाम में छापेमारी किया।

इस दौरान गोदाम में भंडारण किए गए भारी मात्रा में कीमती माइका जब्त किए गए। बताया गया कि गुप्त सुचना के आधार पर डीएफओ मनीष कुमार अचानक तिसरी आ धमके जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम और तिसरी पुलिस के साथ बरवाडीह में संचालित अवैध माइका गोदाम में छापेमारी की। जिसके बाद जब्त माइका को ट्रैक्टरों में लोड कर बिट कार्यालय गांवा ले जाया गया। साथ ही उक्त गोदाम को सील करने की भी बात कही। जब्त माइका की क़ीमत लाखों में बताया जा रहा है।

डीएफओ ने कहा कि अवैध माइका कारोबार किसी भी क़ीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। कार्रवाई में रेंजर अनिल कुमार,थाना प्रभारी रंजय कुमार, प्रभारी वनपाल राजेंद्र कुमार,अभिमित राज,उप परिसर पदाधिकारी रंजीत प्रभाकर, रविश कुमार, शशि कुमार, अक्षय कुमार सिन्हा, गौतम कुमार दास, सुरेश महतो, संजय टुडू समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।













