गिरिडीह : गांवा प्रखंड अंतर्गत गांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी गांव सभी क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान 0 से 5 साल तक सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दिया जाएगा जिसके तहत आज शनिवार को प्रचार अभियान के तहत सभी गांव एवं सभी क्षेत्रों में जाकर प्रचार अभियान चलाया गया। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो खुराक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने का आग्रह किया गया।



