गिरिडीह से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए और झारखंड सरकार के नए मंत्री बने सुदीब्य कुमार सोनू को कई मंत्रियों का विभाग सौंपा गया है। इन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद ओर युवा विभाग की जिम्मेवारी दी है। इससे संबंधित आदेश सरकार के प्रधान सचिव आईएस वंदना दादेल ने जारी किया है। जारी पत्र में सभी मंत्रियों के विभाग का बंटवारा दर्शाया गया है। सुदीब्य सोनू को मंत्रालय मिलने के बाद JMM कार्यालय ओर अन्य कई स्थानों पर खुशी जाहिर किया गया। वहीं JMM और गठबंधन पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिल रही है।













