गिरिडीह : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आंबेडकर भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया है इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष सह प्रख्यात रेडियोलॉजिस्ट डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, कमल दास, गुलाब दास, देव दास लखन पासवान, मधु राव, ललन नागवंशी, शिव नारायण दास, गुलाब दास, सुरेंद्र तुरी, दिलीप दास, त्रिभुवन दास, धनेश्वर दास, सुखदेव प्रसाद मास्टर साहब, जनार्दन पासवान, सुरेश पासवान, सुनील पासवान आदि मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने की बात कही। मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच के द्वारा अनुसूचित जातियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया जाएगा। कहा कि अभी सभी जाती के लोग अलग – अलग बंटे हुए हैं, लेकिन मंच के द्वारा सभी को एकजुट कर सामाजिक एकता का परिचय दिया जाएगा।












