गिरिडीह : संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वान दिवस के पुनीत अवसर पर गिरिडीह मे आस्था दलित महिला संघ के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि समाज के सर्वांगिक विकास में हम महिलाएं हर तरह से अपना योगदान निभाएंगी और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक से अधिक शिक्षा पर जोर देंगे ताकि एक विकसित समाज की जो हम परिकल्पना करते हैं वह हर गांव में देखने को मिले ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमिला मेहरा गीता देवी पुनिया देवी समा देवी खुशबू देवी उर्मिला देवी आदि मौजूद थी।












