गिरिडीह : सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के मीटिंग हाल में सीसीएल प्रबंधन व मुफ्फसिल पुलिस की बैठक हुई ।बैठक में सीसीएल के महाप्रबंधक बसाब चौधरी व मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के साथ सीसीएल सुरक्षा विभाग व माइंस से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में कोयला चोरी , लोहा चोरी समेत अवैध कारोबार पर पूर्णतः लागम लगाने को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में अवैध कारोबार के रोकथाम को लेकर एक विशेष दल का गठन किया गया बताया गया कि पुलिस व सीसीएल के अधिकारी की जॉइंट टीम बनाई गई है जिसमे अवैध कारोबारियों को चिन्हित कर उनपर प्राथिमिकी दर्ज की जाएगी और नियम कानून को न मानने वाले लोगो को जेल भेजा जाएगा।इस बाबत महाप्रबंधक ने बताया कि सीसीएल व पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है बावजूद इसके आये दिन लोह व कोयला चोरी से सरकार के राजस्व को नुकशान हो रहा है वही आमजनों को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है मोटर चोरी की वजह से इलाके में पेयजलापूर्ति बाधित है आज हमलोगों ने योजना बनाई है किसी भी सूरत में तस्करी चोरी करने वाले लोगो को छोड़ा नही जाएगा वही उन्होने लोगो से अपील की है कि लोग गलत कारोबार में न जाय और बेहतर कार्य करे नियम कानून को हाथ मे न ले वही थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि सीसीएल व मुफ्फसिल पुलिस लगातार टीम वर्क की तरह कार्य करती रही है इलाके में अवैध कारोबार करने वाले लोगो की पहचान की जा रही है जल्द उनपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी किसी भी सूरत में लोहा व कोयला चोरी को बर्दाश्त नही किया जाएगा ।बैठक ने सीसीएल के राज्यवर्धन कुमार, आरपी यादव ,श्रवण कुमार ,नकुल नायक,जय प्रकाश ,मनोज शुंडी ,समेत सीसीएल सुरक्षा विभाग व माइंस से जुड़े लोग मौजूद रहे ।












