गिरिडीह : पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को 12 बजे एक समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधानसभा के प्रभारी संजीव कुमार अग्रवाल मौजूद थे। इस अवसर पर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को गिरिडीह की जनता द्वारा दिए गए भरपूर सहयोग को लेकर गिरिडीह विधानसभा की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संजीव कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर जीत की दहलीज पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को गिरिडीह विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा इसको लेकर समीक्षा किया गया। वहीं आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव में कमियों को दूर कर चुनाव लड़ने की बात कही गई। इस अवसर पर संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा की बहुत ही कम वोटो से भारतीय जनता पार्टी को गिरिडीह विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। यहां की जनता ने जिस तरह से भाजपा पर विश्वास जताया इसके लिए हम सभी का आभार प्रकट करते हैं।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव विधान सभा संयोजक श्याम प्रसाद प्रकाश सेठ चुन्नूकांत नवीन सिन्हा सुनीत सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास संजीत सिंह पप्पू युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव सिंह विवेश जालान सदानंद वर्मा संत कुमार लल्लू नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा सिंकू सिन्हा आकाश सिंह कुमार सौरव विशाल मंडल पूनम प्रकाश संगीता सेठ शालिनी वैशखियार रीना शर्मा किशोर साहू विनोद साहू मनोज जोशी संत कुमार लल्लू आदि मौजूद थे।












