गिरिडीह : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता के शुभ विवाह के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा। इस दौरान राम सीता मंदिरों कि खास सजावट किया गया।

लाइट और फूलों से सजाया गया हर मंदिर अपने आप में बेहद खास लग रहा था। वहीं शाम होते ही मंदिर में राम सीता के शुभ विवाह को लेकर मंत्रोच्चार शुरू हुआ। जबकि शहर के कुटिया गली रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से राम, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। राम लक्ष्मण जहां घोड़े पर निकले, तो भक्तो की टोली के साथ संकट मोचन हनुमान भी झांकी में शामिल हुए।

इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी राम भक्तो द्वारा खूब लगाया गया। कुटिया गली रोड से निकले राम बारात में शामिल भक्तो की टोली में नीलकमल, राजेश जालान, श्याम खंडेलवाल, अमित बाछुका समेत अन्य भक्तो की भीड़ इस दौरान बाजा और ढोल नगाड़े कि धुन पर झूमते हुए चल रहे थे।

कमोबेश, शहर में निकले इस भव्य बारात से हर एक भक्त भावविभोर दिखा। वहीं शहर भ्रमण के बाद बारात कुटिया गली रोड पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां वरमाला का भी आयोजन हुआ। इस दौरान राम सीता के वरमाला को देखने के लिए ही हजारों की संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी। महिलाओ से लेकर युवतियां और युवा तक राम सीता के शुभ वरमाला को देखने के लिए जुटे थे। स्थानीय गायक कलाकार आकाश दधीच के भजनों पर राम भक्तो की टोली झूमते हुए नजर आई। वहीं देर रात दोनो का शुभ विवाह देखने के लिए भक्तो की भीड़ हर मंदिरों में जुटी थीं।












