Aba News

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा गिरिडीह के छात्रों ने डी.एड.एड.सत्र 2022-2024 फाइनल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा गिरिडीह के छात्रों ने डी.एड.एड.सत्र 2022-2024 फाइनल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। महाविद्यालय के शत -प्रतिशत प्रशिक्षु प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे ।80% प्रशिक्षु डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण हुए। मनोभिषेक बैनर्जी 82.64% लकार प्रथम स्थान, मुकेश कुमार 82.35% लाकर द्वितीय , पल्लवी कुमारी गोप 82.14% लाकर तृतीय स्थान पर रही ।वही सनोवर परवीन ने 81.85% और ऐश्वर्या झा 81.85% लाकर चतुर्थ स्थान पर रही।छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज के निदेशक सह अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार की सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि इस उत्कृष्ट परिणाम ने हमारे कॉलेज की गुणवत्ता को प्रमाणित किया है साथ ही इस उपलब्धि का पूर्ण स्वरूप बच्चों की मेहनत और अनुशासन को बताया है। उन्होंने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई और भविष्य की शुभ-कामना दी । साथ ही महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार सिंह ,परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकिशोर प्रसाद, डॉ.ओम प्रकाश राय, प्रो.कौशल राज, डॉ.शमा परवीन, प्रो.पोरस कुमार,प्रो. धर्मेंद्र कुमार मंडल, प्रो.बृजमोहन कुमार, प्रो. सोमा सूत्रधार एवं शिक्षकत्तेर कर्मचारी राजेश कुमार , प्रियेश कुमार ,पूजा मिकंल ,उदय ने प्रशिक्षणार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें