Aba News

डुमरी राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय टीम झारखंड कॉलेज डुमरी में शैक्षणिक,उपलब्ध संसाधनों जैसे विभिन्न बिंदुओं पर की जांच

डुमरी:राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय टीम 4 और 5 दिसंबर को झारखंड कॉलेज डुमरी में शैक्षणिक,उपलब्ध संसाधनों,छात्र गतिविधि,शिक्षक क्वालिटी जैसे विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। जांच सह निरीक्षण करने के लिए पहुंची टीम की अगुवाई चेयर पर्सन डॉ एस आर्मस्ट्रांग चेन्नई  फारूक शाह जम्मु कश्मीर एवं रीना इत्तायाचान केरल ने किया।टीम दो दिनों तक इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।इस रिपोर्ट के आधार पर ही कॉलेज को ग्रेड दिया जाएगा।पहले दिन नैक की टीम ने कॉलेज के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की।

उसके बाद कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं,खेल गतिविधियों,गृह विज्ञान विभाग,गणित,इकोनॉमिक्स, हिन्दी,अंग्रेजी,राजनीतिक विज्ञान,कॉमर्स विभागों का निरीक्षण करते हुए इन विभागों से पिछले पांच साल में कितने विद्यार्थी पास आउट हुए और उन बच्चों ने क्या उपलब्धियां हासिल की,इसका रिकार्ड जांच किया। वहीं कॉलेज प्राध्यापकों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।इसके पूर्व टीम के कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेटों द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रो पीके सिन्हा,डा मुनिलाल ठाकुर,डा सुजीत माथुर,डा बीएन प्रसाद,प्रो मनोज सिंह,प्रो शंकर ठाकुर,प्रो घनश्याम यादव,प्रो आरके सिंह,प्रो राजेश प्रसाद,प्रो उमाशंकर राय,प्रो तालेश्वर नायक,प्रो अमिता मिश्रा,कैलाश चौधरी,रवि कुमार सिन्हा आदि सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तरकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें