Aba News

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

गिरिडीह/डुमरी : झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इसबार अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर फंसे हैं।इनमें गिरिडीह ,हजारीबाग एवं बोकारो जिले के मजदूर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार झारखण्ड के 47 प्रवासी मजदूर कैमरुन में फंसे हैं जिन्हें पिछले 4 महीनों से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।इस वजह से मजदूरों के सामने भोजन क  संकट खड़ा हो गया है।मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी व्यथा बताई और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। वहीं प्रवासी श्रमिकों के हितार्थ काम करने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल करने की मांग की है।इससे पूर्व भी कैमरून में फंसे 27 मजदूरों की काफी मशक्कत के बाद वतन वापसी कराई गई थी।इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। इसबार जो मजदूर फंसे हैं।  उनमेंबिष्णुगढ़ के जोबर निवासी रेवतलाल महतो, कमलदेव कुमार महतो ,विजय कुमार महतो, जय नारायण कुमार महतो, उमेश महतो नागी के राजेन्द्र कुमार अंबाटांड़ के

चिन्तामणि महतो, भागीरथ महतो,प्रेमचन्द महतो,पिन्टू

महतो खरकी के दशरथ महतो मड़मो के सुरेश महतो

सिरैय के मनोज महतो बलमक्का के बलदेव महतो

केंदुवाडीह के रोहित महतो बसरिया के निर्मल महतो

टेकलाल महतो,छोटी यादव,भूखलाल महतो,किशोर कुमार,योगेन्द्र महतो,रामचन्द्र महतो,लोकनाथ यादव,

निर्मल यादव चलकरी के हीरालाल मांझी लमकीटांड़ के धानेश्वर किस्कु दुमुहान के मनोज मरांडी गोविंदपुर के अशोक महतो,भुवनेश्वर महतो बंदखारो के भरथ महतो चानो के दिनेश टुडू गोमिया मुंगो के खिरोधर महतो,नारायण महतो सीधाबारा के नीलकंठ महतो

नरकंडी के महेश महतो तुसको के राजेश कुमार महतो

तिसकोपी के रोहित महतो तुईयो के द्वारिका महतो

रजडेरवा के सत्येंद्र कुमार महतो नावडंडा के छोटन टुडू,छोटन किस्कू बड़की सीधाबारा के गणेश महतो, चेतलाल महतो,चंद्रदेव महतो नावाडीह के संतोष महतो वहीं बगोदर महुरी के रूपलाल महतो हेंसला के मुकेश महतो शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें