Aba News

गिरिडीह पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का किया उद्घाटन

गिरिडीह : बॉलीवुड स्टार एवं कल्याण ज्वैलर्स की ब्रांड अम्बेसडर करिश्मा कपूर बुधवार की शाम गिरिडीह पहुंची। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह में कल्याण ज्वैलर्स के ब्रांच का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लोगों के बीच उन्होंने अपना नृत्य का एक झलकियां भी प्रस्तुत की। आपको बता दें करिश्मा कपूर के गिरिडीह आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोग काफी संख्या में कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम के समक्ष उपस्थित हुए और करिश्मा कपूर की बातों और उनके नृत्य को देखा।

बताते चलें कि इसे लेकर जिला प्रशाशन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हुई, लेकिन प्रशाशन ने इसे संभाल लिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि गिरिडीह आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। यहां उन्हें लोगों का भरपूर प्यार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने उन्हें प्यार दिया है, ठीक उसी प्रकार वे अपना प्यार और विश्वास कल्याण ज्वैलर्स को भी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें