Aba News

मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय अजीडीह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

गिरिडीह :विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा द्वारा नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय अजीडीह  में खेलकूद प्रतियोगिता गायन प्रतियोगिता एवं अन्नपूर्णा योजना के तहत विकलांग बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह के अध्यक्ष राहुल केडिया ने बताया कि यह सभी बच्चे भी सामान्य जिंदगी जी सकें इसके लिए उनका यह एक सामान्य अधिकार है इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच हमेशा तत्पर रहेगी साथ में निखिल झुनझुनवाला ने बतलाया कि वह ऐसे बच्चों की सहायता के लिए मारवाड़ी युवा मंच हमेशा तत्पर रहेगी, इसके साथ ही जलसा रांची के निर्देशानुसार माननीय जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष गिरिडीह के मार्गदर्शन से विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को विभिन्न कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया गया एवं प्रेरित किया गया कि वह आगे चलकर अपना भविष्य किस प्रकार उज्जवल कर सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें