Aba News

अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित “मां कामधेनु डेयरी प्रोजेक्ट” के निमित प्रोजेक्ट कोर समिति का एक दिवसीय बैठक हुआ सम्पन्न

गिरीडीह : देवरी अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित “मां कामधेनु डेयरी प्रोजेक्ट” के निमित प्रोजेक्ट कोर समिति का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुआ।

यह बैठक प्रोजेक्ट संयोजक अशोक दुबे के आवासीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ।बैठक में अग्रणी भारत अभियान के संस्थापक चैयरमेन ब्रजेश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप मे और विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रभाकर आलोक शामिल हुए।साथ ही इस बैठक में स्थानीय जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि अधिवक्ता दिनेश राणा भी शामिल थे।

बैठक की अध्यक्षता प्रोजेक्ट संयोजक अशोक दुबे तथा संचालन प्रीतम द्वारा किया गया। बैठक में प्रोजेक्ट कोर्स समिति के समिति सभी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए  दुबे ने आदतन प्रगति रिपोर्ट सभी के समक्ष रखें तथा भावी कार्यक्रम पर अपना मंतव्य रखें।

अग्रणी भारत अभियान के चेयरमैन ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के द्वारा प्रथम फेज में स्थानीय ढाई हजार किसानों को जोड़ते हुए कोऑपरेटिव का निर्माण करवाया जाएगा।

इससे उन सभी परिवारों का आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस प्रोजेक्ट के द्वारा भारत के देसी गोवंशीयो की सेवा तथा उनके ब्रिड का विकास भी होगा। इसके अतिरिक्त गोबर एवं गोमूत्र से कई सामग्रियों का भी निर्माण होगा।

यह प्रोजेक्ट झारखंड प्रांत में अपने तरह का प्रथम प्रोजेक्ट होगा जिसमें देसी नस्ल की सेवा एवं स्थानीय ग्रामीण एवं किसानों को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा। अग्रणी भारत अभियान इस तरह का प्रोजेक्ट पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के अतिरिक्त अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित 11 योजनाओं को भी विस्तार गिरिडीह जिला में एवं झारखंड के अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाएगा।

अग्रणी भारत अभियान पर्यावरण , जलवायु परिवर्तन एवं प्रति व्यक्ति आय पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

पर्यावरण एवं जल संचय को ध्यान में रखते हुए “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना” का लाभ अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों तथा ग्रामीणों को हर तरह की तकनीकी एवं वित्तीय सुविधा निशुल्क उपलब्ध करा रही है इसके लिए गिरिडीह जिला सहित झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जन जागरण अभियान पिछले एक वर्षों से चलाते आ रही है। “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत जो भी उपभोक्ता “अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट” के सहयोग से लगती है तो उसके आवासीय परिसर में “अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट” निशुल्क वाटर हार्वेस्टिंग करके देगी। इससे एक तरफ पर्यावरण संरक्षण तो दूसरी तरफ जल संचय पर भी योजना का तरीका से कार्य हो सकेगा।

सोलर अभियान को और विस्तार करने के उद्देश्य से आम किसानों से यह अपील भी किए हैं की जिनकी भी जमीन प्रति पड़ी हुई है वह भारत सरकार की एवं राज सरकार की कुसुम योजना के तहत सोलर लगाये। इससे एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का काम भी होगा तो दूसरी तरफ आम किसानों को आय भी प्राप्त होगा।

अग्रणी भारत अभियान इस कार्य में सभी किसानों की यथासंभव मदद करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित “ज्योति ग्राम स्वाभिमान योजना” के तहत हर प्रखंड में से एक एक पंचायत चयन करने का भी निर्देश दिए तथा ट्रस्ट द्वारा संचालित “सविता नारी सम्मान योजना” के तहत “महिला सशक्तिकरण” के लिए महिलाओं का समूह तैयार कर स्वरोजगार से जोड़ने का भी निर्देश दिये।

विदित हो कि अग्रणी भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले चार वर्षों से अलग अलग प्रांतों में पर्यावरण संरक्षण पर काम करते आ रहा है।गत वर्ष सी-20 इंडिया(जी-20 इंडिया) के एक कार्यकारी समूह में विश्व के 28 बेस्ट उदाहरणों में चयन किया गया था, जिसके तहत पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला में जैविक खेती के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के लिए चयन किया गया था। इसके अतिरिक्त आदरणीय भारत अभियान फाउंडेशन ट्रस्ट राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें