गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार बर्मा के नेतृत्व मे गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के क्षेत्रीय संघर्ष समिति संघर्षशील समाज सेवियों ने गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाक़ात किया एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए जीत की बधाई दिए। मुलाक़ात के दौरान विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधान समेत सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश के जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सर्वागीन विकास करने की बात कहे, चुनाव के दौरान किये गये वादे को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। साथ ही कहे कि झारखंडियो कि मूल्य भावनाओं के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी। वही गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कही कि गांडेय के पश्चिमी क्षेत्र के पंद्रह पंचायत को लेकर प्रखंड निर्माण, लेदा मे डिग्री कॉलेज तथा थाना का निर्माण के साथ क्षेत्र को विशेष विकास से जोड़ा जाएगा। बहुत जल्द हमारी कार्यालय भी गांडेय क्षेत्र मे होंगी।
इस दौरान गिरिडीह मे संघर्षरत क्षेत्रीय संघर्ष समिति गिरिडीह के पूर्व संयोजक सह सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू, सामाजिक चिंतक राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, पत्रकार सह राष्ट्रीय महादलित संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार दास,समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ गिरिडीह के जिला संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद बैज्जू , पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, पूर्व पंसस बसंत वर्मा, सिंदवरिया उपमुखिया डीलचंद प्रसाद बर्मा, समाजसेवी सह प्रख्यात पशु चिकित्सक श्री अनुज कुमार पांडे, आदि मौजूद थे।



