गिरिडीह : नवनिर्वाचित डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोमवार को इसरी बाजार में बातचीत में कहा कि क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित हैं कि विधायक हमारे गांव तक हमारी समस्याओं से अवगत होने आ रहे हैं।कहा किजो मेहनत चुनाव के दौरान किए थे वहीं मेहनत आज भी कर रहे हैं और भविष्य में करते रहेंगे। बताया कि डुमरी विधानसभा के जितने भी, स्कूल,कॉलेज हैं सभी का दौरा कर रहे हैं साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के दोनों उपायुक्त से बैठक कर शिक्षा संबंधी जानकारी ले रहे हैं एवं शिक्षा का फंड हम लाकर कैसे इसमें सुधार कर सकते हैं,इसपर चर्चा कर रहे हैं।कहा कि किसानों के सिंचाई के लिए मिनी डेम के लिए व्यवस्था करेंगे। ताकि पानी का संग्रह करके सिंचाई के लिए पानी की उचित व्यवस्था किया जा सके।












