Aba News

मृतिका शाहजादी खातून के ससुराल वालो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज, पुलिस आरोपियों की कर रही है तलाश

धनवार : ससुराल में बेटी का शव देखकर मायके वालों का गुस्सा रविवार को भड़क उठा। यह मामला धनवार थाना क्षेत्र के लखताही का है। मृतिका 30 वर्षीय शाहजादी खातून है। मायके वालों ने मृतिका के पति इश्तियाक के साथ उसके ससुर भिखारी मियां समेत ससुराल वालों पर स्कार्पियो गाड़ी के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल में जमकर तोडफ़ोड़ किया।

घर में रखे सारे सामान तोड़ डाले, तो कई समानों को घर के बाहर फेंक दिया। गनीमत रहा की घटना के समय मृतिका का पति और ससुराल वाले घर से कही दूर छिपे हुए थे, नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना, परसन ओपी और हीरोडीह थाना पुलिस लखताही गांव पहुंची, एक साथ तीन थाना कि पुलिस जब घटनास्थल पहुंचे तब हालत को संभालना संभव हुआ। इस दौरान धनवार थाना पुलिस ने आरोपी पति इश्तियाक को गिरफ्तार कर ले गई। वहीं मृतिका शाहजादी खातून के ससुराल से जुड़े नो लोगो के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनके गिरफ्तारी में जुटी हुई है। हालाकि सभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मृतिका शाहजादी कि शादी साल 2021 में इश्तियाक से हुआ था। शादी के बाद से दहेज में स्कार्पियो गाड़ी का मांग था। लेकिन मृतिका के पिता ने गाड़ी के बदले छह लाख नगद दिया था। इसके बाद भी घर निर्माण के लिए दो लाख का डिमांड किया जा रहा था। इसके एक साल तक इसी तरह दोनो पति पत्नी में खटपट चलता रहा और एक साल बाद मृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म देने के बाद उसे अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। दो दिन पहले फिर मृतिका के पति ने पत्नी से मायके से दो लाख मांगने कि जिद्द किया। नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें