Aba News

विश्वकर्मा समाज की एक बैठक मंगलवार को उत्सव उपवन में संपन्न हुई, बैठक में विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को मंत्री पद देने की मांग की

गिरिडीह : जिला विश्वकर्मा समाज की एक बैठक मंगलवार को दिन 12 बजे टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन में मदनलाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर की गई।

साथ ही गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू को भी जीत की बधाई दी गई इस मौके पर उपस्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन में गिरिडीह से विधायक सुदीब्य कुमार सोनू को भी मंत्री पद देने का मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया है।

इस बाबत मदन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू लगातार दूसरी बार गिरिडीह से विधायक के लिए निर्वाचित हुए हैं जो काफी खुशी और गौरव की बात है। कहां की इनका सोच सदैव दूरदर्शी रहा है। झारखंड सरकार में इन्हें इस बार मंत्री बनाया जाए इसकी मांग हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करते हैं। कहा कि इनके मंत्री बनने से गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिला और पूरे झारखंड को फायदा होगा। पहले ही अपने कार्यकाल में गिरिडीह के लिए कई बड़े-बड़े काम किए हैं। अन्य समाज के लोगों ने भी कहा कि रिंग रोड महिला महाविद्यालय का बिल्डिंग निर्माण सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी समेत कई बड़े काम इनके द्वारा किया गया है। मंत्री बनने से झारखंड को फायदा होगा। मौके पर ओम प्रकाश शर्मा गणेश विश्वकर्मा अशोक विश्वकर्मा किशन विश्वकर्मा भीम शर्मा महेश विश्वकर्मा कन्हैया विश्वकर्मा विनोद कुमार शर्मा समेत विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें