Aba News

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

गिरिडीह : संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश का संविधान बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था तथा संविधान सभा द्वारा संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था। संविधान सभा के 2 साल 11 महीने और 18 दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत भारतीय संविधान को तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है। आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जय हिन्द जिला केंद्रीय पुस्तकालय में भी संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है। यह गिरिडीह वासियों के लिए गर्व का पल है। कहा कि युवा वर्ग को संविधान दिवस के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ पूरे जिले मनाया जा रहा है। भारत का संविधान ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

इसके अलावा संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल/प्रखंड/अंचल व अन्य कार्यालयों में संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें