उसरी बचाव अभियान की टीम ने राजेश सिन्हा के नेतृत्व में सिहोडीह में उसरी नदी के किनारे पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कई उपयोगी पौधे लगाए गए। बताया गया कि अब धीरे-धीरे सभी वार्डों में पौधारोपण कर इस अभियान के तहत गिरिडीह को बेहतर बनाया जाएगा। कहा कि खासकर फैक्ट्री वाले इलाकों में जल स्रोत को बचाने और प्रदूषण से मुक्ति को लेकर पौधारोपण किया जाएगा। बताया गया कि इस अभियान में समाज सेवी और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में बबलू सानू,नदीम आरजू,मजहर अंसारी,संजू खान के अलावा सत्यम और सक्षम के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।













