Aba News

गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन तथा गिरिडीह के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के जीत पर बोडो स्थित राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के आवास पर रहा जश्न का माहौल

गिरिडीह :  शनिवार गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन तथा गिरिडीह के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के जीत पर बोडो स्थित राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के आवास के बाहर जश्न का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर डॉक्टर  सरफराज अहमद को बधाई दी। तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर गांडेय क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस के और गठबंधन के नेतागण कार्यकर्ता गण तथा स्थानीय समर्थक मौजूद थे। जिन्होंने जीत का इजहार जबरदस्त तरीके से किया। लोग बड़ी संख्या में झंडा लेकर जीत की खुशी में डांस करते नजर आए। यहां बताते चलें कि कल्पना सोरेन  ने गांडेय की सीट से जो विजय प्राप्त की है। यहां से राज्यसभा सांसद विधायक रहे हैं तथा उन्होंने अपनी सीट कल्पना मुर्मू  के लिए छोडी थी तथा इस क्षेत्र में डॉक्टर अहमद का जबरदस्त जनाधार रहा है।। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने कहा कि यह झारखंड की जनता के जीत है। उन्होंने जनता का आभार जताया । डॉ अहमद ने कहा कि। झारखंड के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य को सराहा है और इसी का प्रतिफल है कि इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहती दिखेगी। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रणव वर्मा भी खुशी जाहिर की तथा झारखंड की जनता का आभार जताया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें