गिरिडीह : राजधनवार विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जीत हुई है। बाबूलाल मरांडी की जीत के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर है। इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी को पराजित किया है। राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थकों ने जीत के बाद जश्न मनाया है













