गिरिडीह : झारखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान ख़त्म हो चुका है। अब बारी है झारखंड के जनता की जनादेश की। आपको बता दें कल यानी 23 नवंबर को मतगणना के साथ ही झारखंड का जनादेश किसके साथ है का फैसला हो जाएगा।
इसे लेकर अगर हम बात करे गिरिडीह विधानसभा की तो गिरिडीह विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी ने हमारे चैनल से खास बातचीत किए। उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उनकी जीत उनकी नहीं बल्कि यहां की जनता की होगी। वहीं जीत की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता और यहां की जनता ने जीत के बाद की तैयारियां कर ली है।



