Aba News

मतदान खत्म होने के बाद गिरिडीह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया प्रेस वार्ता

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के छह विधानसभा सीटों के लिए शाम 5 बजे मतदान पूरा हुआ। इसके बाद मतदाता कर्मी evm vvpat को लेकर मतदान केंद्र से बाजार समिति में बने ब्रज गृह के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत भी evm में कैद हो गई, जो अब 23 नवंबर को खुलेगा।

इसे लेकर गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने समाहरणालय सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि धनवार में 62.78, बगोदर में 65.20, जमुआ में 60.87, गांडेय में 73.36, गिरिडीह में 67.45 एवं डुमरी में 70.85 प्रतिशत मतदान हुआ। और अगर कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो 66.48 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि 2019 के विधान सभा से डेढ़ प्रतिशत अधिक है।

साथ ही उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले के 89 पोलिंग स्टेशन और बोकारो के चंद्रपुरा और नवाडीह के 49 पोलिंग स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी जगह से आज ही मतदाता कर्मी evm और vvpat के साथ पचंबा स्थित बाजार समिति के ब्रज गृह में आ जाएंगे। वहीं इन बचे हुए 138 पोलिंग स्टेशन के सभी कर्मियों का evm और vvpat कल सुबह रिसीव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें