गिरिडीह : जिले के जमुआ विधानसभा में भाजपा से झारखंड मुक्ति मोर्चा में आए झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा और प्रणव वर्मा को विद्यार्थियों का आक्रोश झेलना पड़ा। विद्यार्थियों ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने रोजगार का वादा किया था, लेकिन 5 साल बीत जाने के बावजूद युवा बेरोजगार हैं।
विद्यार्थी पांच से अधिक वर्षों से सिर्फ कंपटीशन का तैयारी कर रहे हैं और अपने माता-पिता का बोझ बने हुए हैं। विद्यार्थियों का आक्रोश देखते हुए झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा और उनके समर्थकों को उल्टे पांव लौटना. विद्यार्थियों ने पलटीबाज प्रत्याशियों को जमकर खरी-कोटी सुनाई कहा आप नेता लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए इस पार्टी से उस पार्टी में जाते रहते हैं, लेकिन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- कभी पेपर लीक के नाम पर, तो कभी एग्जाम समय पर ना करवा कर, तो कभी रिजल्ट ना जारी कर. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है












