Aba News

प्रचार के अंतिम दिन गांडेय विधानसभा के भाजपा की प्रत्याशी मुनिया देवी का जोरदार जनसंपर्क

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की एनडीए प्रत्याशी मुनिया देवी ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक जनसम्पर्क किया। फिटकोरिया पंचायत के दुर्गापुर गांव में मुनिया देवी ने गणमान्य लोगों और महिलाओं से मुलाकात की।

क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी को विकास और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद, पंचायत लेदा गांव में आयोजित सभा और पदयात्रा में कोडरमा की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी जी ने भी भाग लिया। क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने लोगों को भाजपा की विकास नीतियों के बारे में अवगत कराया और पार्टी को मजबूत समर्थन देने की अपील की। इस सभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

जनसंपर्क अभियान के अगले चरण में पंचायत कुंडलवादह के चिहुटीया गांव में भी लोगों से मुलाकात की गई। यहां मुनिया देवी ने स्थानीय महिलाओं और गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का वादा किया। मुनिया देवी ने अपने संबोधन में कहा कि “गांडेय का विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। क्षेत्र के हर व्यक्ति को यह भरोसा होना चाहिए कि भाजपा की सरकार आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है।” भाजपा का जनसंपर्क अभियान गांव-गांव में लोगों का समर्थन हासिल कर रहा है। क्षेत्र के विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी सुविधाओं के लिए भाजपा के प्रति जनता का रुझान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भाजपा एनडीए प्रत्याशी मुनिया देवी ने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र के विकास को गति देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें