Aba News

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी के साथ संयुक्त बैठक कर दिया समर्थन

गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन के लिए एक संयुक्त बैठक स्वर्ण चित्र मंदिर सिनेमा हॉल में किया। इसका नेतृत्व प्रत्याशी निर्भय शाहबादी ने किया। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी के पार्टी अध्यक्ष अशोक हंसदा,जिला महासचिव रूपेश चंद्रवंशी,महामंत्री आलोक मिश्रा ,नगर सचिव पन्ना दास उपाध्यक्ष सुमित जी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश जी आदि मौजूद थे।

प्रत्याशी निर्भय शाहबादी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता पार्टी सहोदर भाई हैं इसलिए उन्होंने जनता से अपील की कि वह भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह सपोर्ट करें एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को समर्थन के लिए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। कहा कि आगामी आने वाला 20 नवंबर बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अधिक से अधिक बटन दबे ताकि गिरिडीह से भाजपा का विधायक बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें