-
निर्भय कुमार सहबादी के पक्ष में किया वोट की अपील

गिरिडीह : विधानसभा के शहरी इलाके में आज भाजपा के द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय शामिल हुए. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई.

शहर भर में रोड शो के अलावा जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया और भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार सहबादी के लिए वोट मांगा गया। आज चुनावी प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है और 20 नवंबर को दूसरे फेज के लिए मतदान होना है। गिरिडीह में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं

केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा ने कहा झारखंड विधानसभा चुनाव आज यह प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है और आप लोग यह तय कर चुके हैं पूरा विश्वास है कि पहले चरण में मतदान में लोगों ने भरपूर आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को दिया और दूसरा चरण के मतदान में भी आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा यह पूरा भरोसा है कहां झारखंड के भ्रष्ट सरकार ने पूरे झारखंड को खोखला कर दी है झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बालू व खनिज लूटने का काम किया है












